Wednesday, 28 August 2013

मेरा अक्कलकोटवाला




डर मत मै हुं तेरे पीछे 
ऐसा मेरे कानमें बोला
मेरा अक्कलकोटवाला ..... मेरा अक्कलकोटवाला .....


तन मेरा डोला .. मन मेरा बोला
कण कण से आवाज सुनी हैं
मेरा अक्कलकोटवाला .....


कौन हैं जिसके नाम का सारी
दुनिया में हैं बोलबाला
मेरा अक्कलकोटवाला .....


रब राखा साई राम रहिम भाई
सब में हैं पर सबसे निराला
मेरा अक्कलकोटवाला .....


तेज हैं आंखे .... तेज हैं चेहरा
दिल हैं सिधा ... भोलाभाला
मेरा अक्कलकोटवाला .....

मान ले तू या .... न मान सही हैं
वो ही हैं मेरा .... रखवाला
मेरा अक्कलकोटवाला .....मेरा अक्कलकोटवाला .....

No comments: