Thursday, 30 May 2019

फरियाद




ऐ खुदा तेरे बंदे की ले ले खबर
इस से पहले के वो बन जाये ना कबर

कैसे कर लू मै तुझ पे भरोसा खुदा
कल हुवा तू फिदा अब हुवा तू जुदा


कभी मेरी गली आके मेरी जिंदगी सवाँर
कभी काले बादलो पे आना होके तू सवांर
बरसना इतना के झोला रहे बेकरार
बरस ना झोला फटे मेरा होके बरकरार

गले लगा लिया कभी कोसा बेशुमार
कटी जिंदगानी दिन अब रह गये चार

ऐ खुदा तेरे बंदे की ले ले खबर
इस से पहले के वो बन जाये ना कबर

कैसे कर लू मै तुझ पे भरोसा खुदा
कल हुवा तू फिदा अब हुवा तू जुदा


कभी फूल सा खिला कभी तू खफा खफा
कभी दिल में बसा कभी हो बेवफा
कभी जिंदा ख़ुशी कभी सब कुछ सफा
कभी बरसे वफा तू कभी है जफा

कभी लगता गले कभी कहे अलविदा
मंजूर मुझे तेरी हर अदा अदा

कैसे कर लू मै तुझ पे भरोसा खुदा
कल हुवा तू फिदा अब हुवा तू जुदा

ऐ खुदा तेरे बंदे की ले ले खबर
इस से पहले के वो बन जाये ना कबर


मे ११, २०१९

गोपाल


रूठ के बैठा कोने में वो फुला के दोनो गाल
यशोदा का लाल बाई ... बाल गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नील गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नंद गोपाल

मैया तू झूठी झूठी
बाते करे मिठी मिठी
दुंगी माखन का गोला
ऐसा क्यूं मुझसे बोला
नही गया मैं राधा के नाल
यशोदा का लाल बाई ... बाल गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नील गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नंद गोपाल

बल्लु दाऊ को ना रोके
मुझको क्यूं हरदम टोके
दानवोंको खौफ है मोसे
मै नही डरता हू किसीसे
संदेह न रखना मेरे नाल
यशोदा का लाल बाई ... बाल गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नील गोपाल
यशोदा का लाल बाई ... नंद गोपाल

मे २६, २०१९