सांस अभी बाकी है
सांस अभी बाकी है,
ले ले और इम्तिहान
लिखना तो तुझे है ..
या पर्चा पुरा पुरा
... या सांस पे ठप्पा
सांस अभी बाकी है
सांस अभी बाकी है
इस पार या उस पार ...
जीत तो तेरी है
मझधार में डूबे तो ...
मझधार भी तेरी है
बहाव भी तू,
किनारा भी तू,
मिले जिस दरिया,
वो सागर भी तू
मै बस बेबस,
बेजान सा मंजर ...
अस्थिपंजर जिसमें ...
सांस अभी बाकी है ...
सांस अभी बाकी है ...
सांस अभी बाकी है ...
No comments:
Post a Comment